फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth caught filling OMR sheet in evaluation building

मूल्यांकन भवन में ओएमआर शीट भरते पकड़ा गया युवक

Fri, 24 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth caught filling OMR sheet in evaluation building
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे मूल्यांकन में बृहस्पतिवार को मूल्यांकन भवन में एक युवक फर्जी ओएमआर शीट को रंगीन करते पकड़ा गया। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने डांट फटकार कर उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

मूल्यांकन भवन केंद्र में चल रहे मूल्यांकन में राहुल नामक एक युवक मूल्यांकन केंद्र के अंदर पहुंच गया। केमिस्ट्री, संस्कृत, अर्थशास्त्र और मैथ का मूल्यांकन कार्य चल रह था। युवक ओएमआर शीट पर बने गोले को रंगीन कर रहा था। तभी विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की नजर पड़ी तो वह युवक को पकड़कर कोऑर्डिनेटर के पास ले गया। जहां पर डांट फटकार पड़ने पर उसने बताया कि वह किसी परीक्षक के साथ अंदर आया था। उसकी कोई गलती नहीं। अभी हाल में ही हुई घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन सतर्क नहीं हुआ है। फिर उसी घटना को दोहराया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। लेकिन ऐसी बात है तो मैं पूछताछ करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed