फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth beaten to death 13 days before marriage in jaunpur

शादी से 13 दिन पहले युवक की पीट-पीटकर हत्या, बड़े भाई को बचाने में गई जान

Fri, 15 May 2020 01:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 May 2020 01:09 PM IST
सार

  • जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पांडे गांव की घटना
  • तीन अन्य लोग हुए हैं घायल, मामले में आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
Youth beaten to death 13 days before marriage in jaunpur
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉक डाउन के दौरान जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार की रात फिर एक युवक की लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। घटना जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पांडे गांव की है। मामले में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृत युवक की 27 मई को शादी होनी थी। वह एक दिन पूर्व ही गुजरात से गांव आया था।

विज्ञापन


इमलो पांडे के पट्टी गांव निवासी प्रदीप कुमार का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को प्रदीप बाजार गए थे, जहां विपक्षियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी मामले को लेकर देर शाम गुट बनाकर दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडा, रॉड, कुल्हाड़ी लेकर प्रदीप के घर धमक गए और उस पर हमला बोल दिया। बीचबचाव में आए छोटे भाई संदीप कुमार (29), चाचा शिवकुमार, चचेरे भाई मनीष की भी पिटाई की।
विज्ञापन


लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से संदीप को गंभीर जख्म आए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसओ मदनलाल मौके पर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सुबह एएसपी सिटी संजय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Youth beaten to death 13 days before marriage in jaunpur
मृतक संदीप की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

गुजरात में मोटर मैकेनिक था संदीप

घरवालों के मुताबिक संदीप गुजरात में रहकर मोटर मैकेनिक का काम करता था। लॉकडाउन के कारण रोजगार बंद हुआ तो बुधवार को वह पिता रामप्रसाद के साथ घर आ गया था। इसी 27 तारीख को उसकी शादी भी तय थी। जौनपुर के कोहड़े गांव में सीमित लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी करते हुए बरात ले जाने की तैयारी थी। सिर पर सेहरा बंधता, इससे पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। संदीप की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed