फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth be job creators instead of job seekers

युवा नौकरी तलाशने के बजाय नौकरी देने वाला बनें

Tue, 26 Jul 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth be job creators instead of job seekers
टीडी कॉलेज के बलरामपुर हॉल में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन मे? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। स्वावलंबी भारत अभियान के तहत नगर के टीडी कालेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन बलरामपुर सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा की मजबूत इरादों के साथ युवाओं को बड़े सपने देखने चाहिए। असफलता से घबराएं बिना प्रयास करते रहना चाहिए। युवाओं को नौकरी पाने वाला नहीं अपितु नौकरी देने वाला बनना चाहिए। युवा चाहे तो मजबूत इच्छा शक्ति से कुछ भी प्राप्त कर सकता है। मुख्य वक्ता व स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय ने कहा की सरकार सैकड़ों योजनाएं चला रही है परंतु युवाओं को उचित जानकारी नहीं होने के कारण वह आत्मनिर्भर नहीं बन पाता है।
विज्ञापन

हमारा लक्ष्य है युवाओं के बीच में जाकर जनजागरण करना, जिससे युवा स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो सके। भारत को विश्व में अग्रणी स्थान पर पहुंचाने का एकमात्र माध्यम है उद्यमिता और स्वरोजगार। जनमानस की सहभागिता से ही इसे संभव किया जा सकता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व लेखिका डा. अंकिता राज ने कहा की महिलाओं को आगे बढ़कर स्वावलंबी बनने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। आज महिलाएं नित नए आयामों के माध्यम से लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहीं है। समन्यवक डा. मनोज कुमार पाण्डेय ने स्वावलंबन विषय पर प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आलोक कुमार सिंह ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को संबल मिलता है। जिससे वे स्वरोजगार के लिए सकारात्मकता के कार्य करते हैं। सफल उद्यमियों को डीएम ने सम्मानित किया। संचालन एबीवीपी के विभाग संयोजक उद्देश्य सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. आरएन ओझा, डा. संध्या सिंह, ममता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed