फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth accused of raping on the pretext of marriage

युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of raping on the pretext of marriage
मडि़याहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने रविवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र दी है, जिसमें जलालपुर थाना क्षेत्र के कोररी गुतवन निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के गुतवन गांव निवासी एक लड़की की शादी उसके गांव में हुई है। उसका भाई राजकुमार सोनकर बराबर आया जाया करता था। इसी दौरान युवती से उसका संबंध हो गया। युवती गर्भवती हो गई। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से आहत होकर पीडि़त युवती अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने जब इसकी शिकायत पूजा सहित राजकुमार के परिजनों से की तो उल्टे लोग पीडि़त युवती को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। पुलिस ने दुष्कर्मी युवक राजकुमार सहित अशोक सोनकर, उर्मिला, बाबू लाल, तारा देवी, पूजा देवी पत्नी जगदीश सोनकर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाल अशेषनाथ नाथ सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed