फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young woman crushed to death after mango tree falls during storm.

Jaunpur News: आंधी के दौरान आम का पेड़ गिरा, दबकर युवती की मौत

Fri, 26 Jun 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young woman crushed to death after mango tree falls during storm.
गिरे पेड़ गिरने मृतका रिंकी निषाद की फाइल फोटो। परिजन
सिंगरामऊ। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम आई आंधी में आम का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक युवती की मौत हो गई। कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटने से आवागमन प्रभावित रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे अचानक तेज हवा चलने लगी। इस दौरान सिंहावल गांव में रिंकी निषाद (22) पुत्री सुरेश निषाद आम बीनने गई थी। आंधी इतनी तेज थी कि आम का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया। रिंकी पेड़ के नीचे दब गई। आंधी खत्म होने के बाद बगीचे में पहुंचे परिजनों ने पेड़ के नीचे रिंकी को देखा तो अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डाली काटकर किसी तरह से युवती के शव को बाहर निकाला गया। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार युवती की शादी नवंबर माह में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदलापुर और खुटहन इलाके में भी आंधी का असर रहा लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से तेज खिली थी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी के कारण दिन भर सड़कों पर सन्नाटा रहा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग दिन में घर से बाहर निकले। बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकले। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम रविवार तक सामान्य रहेगा। सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। उधर, गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को नईगंज तिराहे पर शिविर लगाकर लोगों में शीतल शरबत और ओआरएस वितरित किया गया। शिविर में दिनभर सैकड़ों राहगीरों, श्रमिकों और रिक्शा चालकों को शरबत पिलाई गई। यात्रियों और आम नागरिकों ने भी इस पहल का लाभ उठाया। स्थानीय नागरिकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरओ ने शहर के नालों व तालाबों का किया निरीक्षण
जौनपुर। मानसून के बारिश मद्देनजर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट ने नगर पालिका ईओ के साथ बृहस्पतिवार को शहर के नालों व तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले खरका कालोनी स्थित तालाब का निरीक्षण किया। यहां नगर पालिका की ओर सफाई कराई जा रही है। उन्होंने जल्द संबंधित कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने शहर के कई नालों का भी निरीक्षण किया। सफाई नहीं होने से कुछ नालों में गंदगी मिली। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने शहर के सभी नाले व नालियों को 30 जून तक सफाई पूरी कराने का निर्देश नगर पालिका ईओ धर्मराज राम को दिया है। कहा कि बारिश आने के पहले सफाई व्यवस्था पूरी कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed