फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man taking exam in place of another was caught

Jaunpur News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया

Sun, 26 Feb 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Young man taking exam in place of another was caught
भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कालेज उतिराई बड़ेरी केंद्र दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक युवक को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। शनिवार को दोनों पालियों में कुल मिलाकर 4887 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा चल रही थी। कक्ष निरीक्षक रणजीत कुमार व ताड़कनाथ कक्ष में जांच कर रहे थे। इस दौरान परीक्षार्थी पवन कुमार चौहान के स्थान पर एक दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था। जांच पत्र से तस्दीक होने पर इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मीना सिंह को दी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला में 71528 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 4540 ने परीक्षा छोड़ दिया। इसी प्रकार इंटर कृषि पशुपालन में 331 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 12 अनुपस्थित रहे। कृषि अभियंत्रण में 424 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 21 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। शस्य विज्ञान में 50 पंजीकृत थे, जिसमें से दो छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। दूसरी पाली में इंटर मनोविज्ञान की परीक्षा में 2550 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 128 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। शिक्षाशास्त्र में 2891 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 144 ने परीक्षा छोड़ दिया। तर्कशास्त्र में 606 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 40 ने परीक्षा छोड़ दिया। डीआईओएस धर्मेद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान पूरी सख्ती बर्ती जा रही है। शनिवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक युवक पकड़ा गया है। केंद्राध्यक्ष ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed