फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man run over by tractor, dies, family members allege murder

Jaunpur News: युवक पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत, परिजनों का आरोप - हत्या की गई

Fri, 02 Aug 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Young man run over by tractor, dies, family members allege murder
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चौधी गांव में बृहस्पतिवार को पंपिंग सेट बना रहे युवक पर ट्रैक्टर चढ़ गया। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक को ट्रैक्टर से धक्का देकर मारने का आरोप लगाया। इसको लेकर कोतवाली में प्रार्थनापत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

प्रभाकर शुक्ला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे मलिकानपुर गांव निवासी सर्वजीत यादव मेरे बेटे कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ मिंटू(31) को घर से बुलाकर पंपिंग सेट बनाने के लिए घर ले गए। एक घंटे बाद उन्होंने हमारे घर पर फोन किया कि कृष्ण बेहोश हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाना है। जब हम लोग घर पहुंचे तो वह लोग बोलेरो पर कृष्ण को लाद रहे थे। जिसे लेकर हम लोग मड़ियाहूं के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने कृष्ण कुमार शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। सर्वजीत यादव मौके से फरार हो गया और मोबाइल बंद कर लिया। परिजनों ने मृतक को ट्रैक्टर से धक्का देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। युवक के मौत की सूचना जैसे ही घर पर मिली परिवार में कोहराम मच गया। माता प्रेमा देवी व पत्नी प्रीति शुक्ला का रो-रोकर बुरा हाल था। मृत कृष्ण कुमार का तीन वर्ष का एक पुत्र शुभ है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की मौत कोरोना में हो गई थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed