फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man injured stick of woman inspector villagers furious incident during vehicle checking police post

वर्दी की करतूत : बाइक नहीं रोकने पर युवक पर चलाई लाठी, महिला दरोगा के खिलाफ फूटा गुस्सा; पुलिस चौकी का घेराव

Wed, 13 Nov 2024 06:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

Jaunpur News : महिला दरोगा ने जब युवक को लाठी से मारा तो मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लोग पुलिस चौकी पर पहुंच गई। घायल युवक के इलाज के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Young man injured stick of woman inspector villagers furious incident during vehicle checking police post
पुलिस के आश्वासन पर मानें ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जलालपुर थाना क्षेत्र के पराउगंज बाजार में बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को हाथ देने के बाद नहीं रुकने पर महिला दारोगा ने उस पर लाठी चला दी। इससे युवक चोटिल हो गया। पुलिस की इस हरकत से बाजारवासी नाराज हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगों के बीच बचाव और इलाज का खर्च वहन करने के आश्वासन पर बाजारवासी शांत हुए।

विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे पराउगंज चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह हमराहियों के साथ बाजार में चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान बाज़ार से ही सटे महुवारी गांव का युवक रामजीत राम बाइक से सब्जी लेने आ रहा था। महिला दरोगा ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। तमतमाई दरोगा ने उस पर लाठी चला दी जो उसके हाथ में लगी और वहीं पर गिर पड़ा। यह देख बाजारवासी उग्र हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। वह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में बाजार में भगदड़ का माहौल बन गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जलालपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। घंटों दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। पीड़ित पक्ष पहले 20 हज़ार रुपये इलाज के लिए मांग रहा था। पुलिस आश्वासन दिया कि इलाज में जो भी खर्च आएगा उसे वहन किया जाएगा। तब जाकर के बाजारवासी शांत हुए। घटना से बाजार में पुलिस विभाग की बहुत किरकिरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केराकत सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज ने उस युवक को डंडे से रुकने का इशारा किया। इसी दौरान डंडा युवक को लग गया। उन्होंने दरोगा के डंडा मारने के आरोप को निराधार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed