फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man injured after being beaten up attacker absconding police investigating video goes viral

Jaunpur News: युवक को मारपीट कर किया घायल, हमलावर फरार, पुलिस कर रही जांच, वीडियो वायरल

Thu, 22 May 2025 05:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 22 May 2025 05:55 PM IST
सार

 दबंग ने युवक को जमकर पीटा और फरार हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान 35 हजार रूपये भी छीन लिए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Young man injured after being beaten up attacker absconding police investigating video goes viral
युवक को पीटकर किया घायल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कंजाती वीर मंदिर बगौझर के पास अपने रिश्तेदार के यहां अपनी माँ व मित्र के साथ बाइक से पैसा देने जा रहे युवक को पहले से घात लगाए लगभग पन्द्रह लोगो ने रुकने का इशारा किया।परिचित होने पर युवक रुक गया।इतने में उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये छीन कर लाठी डंडे से युवक को मारपीट कर अधमरा कर छोड़ फरार हो गए।

विज्ञापन


जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर होने पर पुलिस पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के राम नाथ हटिया गांव निवासी जुबेदा बेगम अपने बेटे नूर आलम और उसके मित्र अजय पटेल के साथ एक बाइक पर सवार होकर सिंगरामऊ बाजार में अपने रिश्तेदार का पैसा देने जा रही थी।
विज्ञापन


पहले से ही घात लगाए बैठे पंद्रह बीस लोगों ने महराजगंज थाना क्षेत्र के बग़ौझर गांव के कंजातीबीर मंदिर के पास इशारा करके जुबैदा बेगम के बेटे जो बाइक चला रहा था रुकने का इशारा किए ।पहले से ही परिचित होने के कारण नूर मुहम्मद बाइक अपाची रोक दिया इतने में ही सभी लोग नूर मुहम्मद और अजय पटेल को मारने पीटने लगे और और साथ ने रखा पैंतीस हजार रुपया छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबैदा बेगम की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित पंद्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय का इस विषय में कहना है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सभी आरोपी आपस में एक दूसरे को जानते पहचानते है गिरफ्तारी तक नाम का खुलासा नहीं किया जायेगा।


मामला पुलिस के संज्ञान में तब आया जब एक्स पर घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ।वहीं नूर आलम के खिलाफ भी प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली में छेड़छाड़ व अन्य मुकदमे दर्ज हैं। वीडियो वायरल होने पर घटना के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed