Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man dies from snake bite

Jaunpur News: सांप काटने से युवक की मौत

Sat, 07 Nov 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Young man dies from snake bite
शाहगंज। छताई कला गांव में बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए गए श्याम चौहान (38) की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छताई कला गांव निवासी श्याम चौहान बृहस्पतिवार की सुबह गौरइया बगीचे में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें राजकीय पुरुष अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन गाजीपुर जिले के अमवा स्थित सती मइया मंदिर में झाड़-फूंक कराने पहुंचे। वहां से भी निराशा हाथ लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के बंशीलाल ने बताया कि श्याम की मौत जहरीले सांप के काटने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
श्याम चौहान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी संगीता देवी बदहवास हो गईं। वह बार-बार रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। श्याम अपने पीछे पत्नी संगीता देवी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें बड़ा बेटा योगेश (13), कुनाल (10) और सबसे छोटा प्रयांजुल (6) वर्ष का है। पिता की अचानक मौत से बच्चों के सिर से स्नेह और सुरक्षा का सहारा छिन गया। अब तीनों बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी मां संगीता देवी के कंधों पर आ गई है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed