फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man beaten up in old enmity

पुरानी रंजिश में पीटकर युवक की हत्या

Wed, 06 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten up in old enmity
मृतक सिकंदर सरोज की फाइल फोटो - फोटो : JAUNPUR
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचवर में मंगलवार की रात पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त युवक घर के पास टहल रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस सात लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पचवर गांव निवासी कन्हैयालाल सरोज का छोटा बेटा सिकंदर (22) केराकत-जौनपुर मार्ग पर हुरहुरी के पास ऑटो गैराज चलाता था। मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान सात की संख्या में हमलावर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और सिकंदर की पिटाई करने लगे। चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रुप से घायल सिकंदर को केराकत सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। देर रात ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई जितेंद्र सरोज ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। दोपहर में एसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी बिंद कुमार ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर के आधार पर गांव के ही राममूर्ति सरोज, आलोक सरोज, विजय सरोज, अजय सरोज, नीरज सरोज, प्रदीप कुमार सिंह और शालू सरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें अजय व विजय को छोड़ अन्य सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

परिवार में सबसे छोटा था सिकंदर
केराकत। लाठी-डंडे से वार कर सिकंदर की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदर सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह केराकत-जौनपुर मार्ग पर हुरहुरी के पास सिकंदर ऑटो गैराज चलाकर अपना रोजगार करता था। मां लालदेई देवी की एक वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है। तीन बहन पुष्पा देवी (35), पूसा देवी (33), ऊषा देवी (25) और तीन भाई अरविंद कुमार (27), धर्मेंद्र कुमार (24) व जितेंद्र कुमार (22) हैं। जितेंद्र और सिकंदर को छोड़ सबकी शादी हो चुकी है। मृतक के भाई जितेंद्र का कहना है कि एक वर्ष पूर्व गांव से बरात जलालपुर गई थी। बरात में गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया। लाठी-डंडे से उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद कोटे की दुकान के पास भी विवाद में मारपीट की गई थी। इसी पुराने विवाद को लेकर छोटे भाई सिकंदर की भी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed