फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young businessman shot dead

युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Sun, 16 Feb 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young businessman shot dead
35- बजरंगनगर में बदमाशों के हमले में मृत पंकज सिंह की फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : JAUNPUR
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह आजमगढ़ की ओर फरार हो गए। घटना के काफी देर बाद भी पुलिस के न पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मृतक के छोटे भाई सूरज की भी दो वर्ष पहले सोनभद्र में हत्या कर दी गई थी। देर शाम मौके पर पहुंचे एसपी सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की। बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र विशुनपुर गांव निवासी पंकज सिंह 30 बजरंग नगर बाजार में सेफ्टी टैंक की बिक्री करते हैं। शनिवार की शाम करीब चार बजे दुकान पर पहुंचे कुछ युवकों ने कर्मचारी रोहित के माध्यम से फोन कर जरूरी काम का हवाला देते हुए पंकज को दुकान पर बुलाया। पंकज जैसे ही दुकान पर पहुंचे, बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाश पहुंच गए। एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो बाइक से उतरकर पंकज के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में लहूलुहान पंकज को सीएचसी डोभी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने स्थानीय थाने की सीयूजी व 112 नंबर डायल किया, लेकिन फोन रिसीव न होने से लोग भड़क गए। बाजार में मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। केराकत सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर डटी रही। शाम करीब साढ़े छह बजे एसपी अशोक कुमार सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed