फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young businessman dies in a collision between a Bolero and a bike

Jaunpur News: बोलेरो से बाइक की टक्कर में युवा व्यवसायी की मौत

Fri, 01 Aug 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Young businessman dies in a collision between a Bolero and a bike
बक्शा। नौपेड़वा बाजार में बुधवार की रात बोलेरो के धक्के से युवा व्यवसायी की मौत हो गई। दुर्घटना में इकलौते पुत्र के निधन की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्ट्म हाउस भेजवा दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गल्ला व्यापारी नौपेडवा बाजार ब्राह्मणपुर बरखंडी निवासी स्वतंत्र कुमार उर्फ कुलदीप उमर वैश्य(28) रात करीब पौने नौ बजे बाइक से मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से तेज गति आ रही बोलेरो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कुलदीप को टक्कर मारकर भाग निकला। बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजारवासी आनन-फानन में सीएचसी अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर लाए जाने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार उमर वैश्य ने बोलेरो चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जल्द ही बोलेरो व चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed