फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   You will get all the details of the registry office in just one click.

Jaunpur News: बस एक क्लिक में मिलेगा रजिस्ट्री कार्यालय का सारा विवरण

Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
You will get all the details of the registry office in just one click.
जौनपुर। अब रजिस्ट्री कार्यालयों के अभिलेखों का सारा बस एक क्लिक करते ही लोगों के सामने होगा, जिससे विभाग के कार्यो में पारदर्शिता बनी रही। इसके लिए उप निबंधन कार्यालयों की 15 वर्षों की पत्रावलियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। यह कार्य स्कैनिंग व डिजिटाइजेशन ऑफ डाक्यूमेंट्स के तहत चल रहा है। इसके लिए शासन स्तर से जिले को 38 कर्मचारी व छह से सात कम्प्यूटर, स्कैनर प्राप्त हुए है। अभी तक 20 फीसदी से अधिक काम पूरा किया जा चुका है। काम पूरा होने के बाद पत्रावलियों को खोजने के लिए रजिस्टर का पन्ना नहीं पलटना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्कैनिंग व डिजिटाइजेशन ऑफ डाक्यूमेंट्स के तहत 2002 से 25 दिसंबर 2017 तक के अभिलेखों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके तहत अभिलेखों को स्कैन करने के बाद उसको विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद उसमें यह भी जिक्र किया जाएगा कि कितनी प्रापर्टी, कब खरीदी गई, कितने में बिकी है, बैनामे की सारी डिटेल अपलोड की जाएगी। इसके लिए सभी तहसीलों में अप्रैल 2023 से काम शुरू हो गया है। जिलेभर में 15 सालों का पांच लाख 87 हजार 314 अभिलेखों को ऑनलाइन किया जाना है। इसमें से अभी तक 20 फीसदी अभिलेख ही ऑनलाइन किए गए है। इस काम के लिए सरकार की तरफ से प्रत्येक जिले में जेम पोर्टल पर टेंडर कराया गया था। इसके तहत एजेंसी भी नामित की गई। प्रत्येक तहसीलों में छह से सात कर्मचारियों को ऑनलाइन करने के लिए लगाया गया है। अकेले सदर तहसील में 20 हजार से अधिक अभिलेखों का डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया है। सारे अभिलेखों को अपलोड करने के बाद उसको पब्लिक के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

स्कैनिंग व डिजिटाइजेशन ऑफ डाक्यूमेंट्स का कार्य अप्रैल से चल रहा है। इसमें बैनामे की सारी डिटेल भरी जा रही है। जिससे एक क्लिक पर सारा सजरा लोगों के सामने ऑनलाइन होगा। फिलहाल वर्ष 2002 से 2017 तक के बैनामे व अन्य अभिलेखों को ऑनलाइन किया जा रहा है, शेष के लिए आदेश आने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed