{"_id":"a162173fed7d27177101f71862e5b923","slug":"you-can-visit-workers-march-candle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर कैंडल मार्च निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर कैंडल मार्च निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद में ठेले-खोमचे वालों की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और अस्थायी दूकानदारों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।
आप के जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ठेला, पटरी, रेहड़ी दूकानदारों ने कैंडल मार्च निकाला। पालीटेक्निक चौराहे से जुलूस निकालकर ओलंदगंज और कोतवाली होते हुए नगर पालिका तक गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व मछलीशहर पड़ाव के समीप जहांगीराबाद में पुलिस ने ठेले-खोमचे वालों पर लाठियां बरसाईं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर पालिका जानबूझकर वेंडिंग जोन एक्ट को नजर अंदाज कर फुटपाथ दूकानदारों को लाइसेंस जारी नहीं कर रही है। सोम कुमार वर्मा ने पुलिस पर ठेले-खोमचे वालों से धन उगाही का आरोप लगाया। सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि यह ज्यादती आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शरदेंदु चतुर्वेदी, हेलाल अख्तर, हैदर, कमलेश यादव, अमरजीत, सर्वेश सिंह, धर्मेंद्र, बृजेश, सुनील, प्रेमचंद्र, नीतेश, गुड्डू आदि रहे।