फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Yoga training was given to 100 teachers in the camp.

Jaunpur News: शिविर में सौ शिक्षकों को दिया योग का प्रशिक्षण

Fri, 17 Oct 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Yoga training was given to 100 teachers in the camp.
जौनपुर। नगर के लोहिया पार्क में चल रहे योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। 60 दिन तक चले कार्यक्रम में सौ से अधिक शिक्षकों को योग में पारंगत किया गया। शिक्षकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में 5 से 9 नवंबर तक एडवांस योग शिक्षक का प्रशिक्षण देकर दीक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रामसूरत मौर्य रहे। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरिमूर्ति के निर्देशन में चले शिविर में प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में 5 नवंबर से 9 नवंबर तक एडवांस योग शिक्षक का प्रशिक्षण देकर दीक्षित किया जाएगा। उन्हें योग शिक्षक का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। ताकि हर योग शिक्षक कॅरिअर के रूप में योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बना सके। प्रशिक्षण शिविर के संयोजक राजन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में योग के मौलिक सिद्धांतों के साथ योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों में सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी साधकों को एडवांस योग का प्रशिक्षण दिया गया है। आहार चिकित्सा, यज्ञ चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर, पंचकर्म, षट्कर्म चिकित्सा पद्धतियों में विषय विशेषज्ञों ने साधकों को पारंगत किया। मुख्य अतिथि डॉ. रामसूरत मौर्य ने कहा कि बढ़ती हुई बीमारियों में हमारी प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति योग वरदान है। शिविर में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायाम सिखाया गया। इस मौके पर शंभुनाथ, शशिभूषण, रामकुमार, हरिनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed