फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Yellow river will be renovated, appeal for cooperation from farmers around the river

Jaunpur News: पीली नदी का होगा जीर्णोद्धार,नदी के आसपास के किसानों से सहयोग की अपील

Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Yellow river will be renovated, appeal for cooperation from farmers around the river
जौनपुर। बदलापुर स्थित पीली नदी के जीर्णोद्धार के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदियों का जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता कार्यों में से एक है। इसमें सभी विभाग समन्वय करते हुए इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते पूर्ण कराएं। एक्सईएन सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि इस संबंध में एक कार्ययोजना बनाईजाए। राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि नाप कराए और वन विभाग को पौधरोपण कराएं।उन्होंने पीली नदी के आसपास निवास करने वाले किसान भाइयों से भी अपील कीहै कि सभी किसान इस पुनीत कार्य में स्वेच्छा से सहयोग करें। जो लोग भी इस कार्य को करेंगे उनके जलपान की व्यवस्था के लिए खंड विकास अधिकारी और उनकी पूरी टीम रहेगी। श्रमिकों को पारितोषिक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि 11 जून की बैठक के पश्चात 12 जून से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाएगा। इस दौरान डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जेसीबी मालिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि जेसीबी के स्वामियों द्वारा स्वेच्छा से 1200 घंटे श्रमदान करने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है। यह पुनीत कार्य है। बैठक में जेसीबी, ईंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सीडीओ ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह सहित आदि रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed