फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Yellow River flooded twice in four days, cutting off contact with 12 villages

Jaunpur News: चार दिन में दो बार डूबा पीली नदी का रपटा, 12 गांवों का संपर्क टूटा

Tue, 01 Sep 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Yellow River flooded twice in four days, cutting off contact with 12 villages
बदलापुर क्षेत्र के कस्तूरीपुर दुगौली कला के मध्य पीली नदी के डूबे रपटा पुल पर जान जोखिम में डाल
बदलापुर। पीली नदी का जलस्तर बढ़ने से दुगौली कला-कस्तूरीपुर के बीच बना रपटा चार दिन में दो बार डूब गया। सोमवार की रात में हुई बारिश से पीली नदी का जलस्तर बढ़ गया। रपटे पर करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। इसके बावजूद ग्रामीण पैदल और दोपहिया वाहनों से जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे हैं। दूसरे रास्ते से आवागमन करने में ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। पहली बार रपटा डूबने की सूचना पर शुक्रवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम मोहम्मद अमान ने प्रधान को दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बैरिकेडिंग करा दी गई थी, लेकिन सोमवार की रात में नदी के तेज बहाव में वह भी बह गई। इसके बाद ग्रामीण फिर पानी के बीच से पुल पार करने लगे। जलस्तर और बढ़ने से हादसे का खतरा बना है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं और रोजाना तहसील मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed