{"_id":"5f9315368ebc3e9bf3041d93","slug":"worship-of-kalratri-the-seventh-form-of-maa-durga-jaunpur-news-vns5545696100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की हुई पूजा
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र के सातवें दिन देवी मंदिरों में शुक्रवार को माता रानी के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा हुई। सप्तमी पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। देर रात तक मंदिर परिसर जयकारों से गूंजते रहे। रात में महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडाल गुलजार रहे। ऐसी मान्यता है काले तिल के साथ रात में हवन पूजन करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। मां शीतला धाम में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी। पुजारी अजय पंडा के मुताबिक दिन भर लंबी कतारों में लोग दर्शन के लिए डटे रहे। करीब 70 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है। परमानतपुर स्थितमां शारदा शक्तिपीठ (मैहर वाली) के धाम में भक्तों ने लंबी कतारों में दर्शन किया। प्रात: काल से माता का श्रृंगार व पूजन कर मातारानी की कृपा व संकट से मुक्ति पाते के लिए शुभेच्छु भक्तजनों का तांता लगा रहा। भक्तोंने लाल चुनरी, माला-फूल और नारियल चढ़ाया। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने भी मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका। सिटी स्टेशन स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर में कालरात्रि में महाआरती और हवन पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी बागीश ने कहा कि मंदिर में देर रात हवन पूजन और अनुष्ठान करने के लिए भक्तों की भीड रही। ऐसी मान्यता है कि समर्पण भाव से कालरात्रि में अनुष्ठान करने से भक्तों की मुराद पूरी होती है। उधर, दुर्गा पूजा का उल्लास भी अब चरम पर पहुंचने लगा है। शहर के अहमद खां मंडी, सिटी स्टेशन, रासमंडल, नखास सहित अन्य मोहल्लों में स्थापित पंडालों में देवी के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। बदलापुर, मछलीशहर, केराकत, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज में भी देवी की नयनाभिराम प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहां भी भीड़ पहुंच रही है।
शीतला धाम नेवढ़िया में उमड़े श्रद्धालु
नेवढ़िया। मां शीतला धाम में मां की झांकी के दर्शन के लिए शुक्रवार भोर से ही भक्तों की भीड़ लगी रही, जो देर शाम तक बनी रही। मां के धाम की एक विशेष मान्यता है कि शादी के पहले वर्ष के भीतर दांपत्य जीवन में बंधे जोड़े सबसे पहले मां का ही दर्शन पूजन कर आशीर्वाद जरूर लेते हैं, जिससे मां के आशीर्वाद से उनका जीवन सुखमय होता है। धाम परिसर में ही कड़ाही पूजा करमां को हलवा पूड़ी का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। पुजारी वीरेंद्र माली का कहना है कि नवरात्र में जो कोई भक्त मां का दर्शन पूजन करता है उीसकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
--
मूर्ति विर्सजन की व्यवस्था में जुटी पुलिस
मछलीशहर। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तैयारी शुरू हो गई। नगर पंचायत के सहयोग से बने कंधी घाट पर विसर्जन कुंड का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने विसर्जन के लिये बने कुंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मूर्ति विसर्जन में कोई व्यवधान न हो इसके लिए नगर पंचायत से बल्ली लगाकर लाइट की व्यवस्था करने के लिए कहा। किनारे के घाटों पर विर्सजन स्थल पर ढलान बनाने का सुझाव दिया, जिससे विसर्जित करने में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। इसके पहले बृहस्पतिवार को एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह और सीओ विजय कुमार सिंह ने सर्किल के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर सकुशल पूजा संपन्न कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
---
विसर्जन जुलूस में रहेंगे सिर्फ पांच लोग
जलालपुर। थाना के सामने स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसओ ने कहा कि समस्त पूजा समिति सरकार के गाईड लाइन का पालन करते हुए पूजा अर्चना करें। प्रतिमा विसर्जन दिन में पांच लोगों के साथ छोटे वाहनों से किया जाएगा। डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसका उलंघन करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा विसर्जन प्राकृतिक तालाब और नदी में किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा। विसर्जन सिर्फ प्रशासन की ओर से खोदवाए गए कृत्रिम तालाब में ही किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, लालबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।