फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers were on strike for the second day as well, work stalled

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे मजदूर, ठप रहा काम

Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Workers were on strike for the second day as well, work stalled
मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लगे मजदूर शनिवार को भी मजदूरी न मिलने से हड़ताल पर रहे। नाराज मजदूरों ने पूरे दिन काम को ठप रखा। हाथों में तख्ती लेकर टाटा प्रोजेक्ट्स के खिलाफ नारे लगाए। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के अफसर विवाद सुलझाने की कोशिश में लगे रहे, मगर सफलता नहीं मिल पाई थी। शासन की प्राथमिकता में होने के बावजूद अचानक से कॉलेज निर्माण का काम रुकने से जिम्मेदारों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में अगस्त से ओपीडी शुरू करने का लक्ष्य है। इसके लिए शासन ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम कराने का निर्देश दिया है। संख्या बढ़ाना तो दूर दो दिनों से पूरा काम ही ठप हो गया है। निर्माण में लगे अधिकांश मजदूरों ने बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर काम रोक दिया है। वह परिसर में ही हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार की दोपहर बाद से शुरू हुई हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कोई काम नहीं हो सका। बकाया मजदूरी मिलने तक काम शुरू न करने की जिद पर अड़े हैं। उधर, राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी गतिरोध समाप्त कर काम में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार उन्होंने टाटा प्रोजेक्ट्स के अफसरों से इस संबंध में वार्ता भी की, बावजूद देर शाम तक बात नहीं बन सकी थी। राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता आरके सिंह का कहना है कि मजदूरी न मिलने से मजदूरों के हड़ताल पर जाने से काम रुक गया है। टाटा प्रोजेक्ट्स और बालाजी एसोसिएट्स के बीच गतिरोध दूर कर काम शुरू कराने की कोशिश चल रही है। जल्द ही वार्ता कराकर हड़ताल समाप्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed