फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers on the truck hit the open crossing express

खुली क्रासिंग पर ट्रक से टकराई श्रमिक एक्सप्रेस

Wed, 09 Sep 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 09 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Workers on the truck hit the open crossing express
 दोनों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। बताया गया कि ट्रेन आने के दौरान गेटमैन गेट को खुला छोड़कर गायब था। टक्कर से ट्रेन का इंजन खराब हो गया। वाराणसी से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन पांच घंटे बाद आगे रवाना हुई। डीआरएम एके कश्यप सहित रेलवे कई अफसर मौके पर पहुंच गए थे। लापरवाही में गेट मैन को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोपागंज रेलवे क्रासिंग जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर स्थित है। सोमवार की रात में जौनपुर-औड़िहार रेलवे प्रखंड पर श्रमिक एक्सप्रेस रात एक बजे डोभी स्टेशन से क्रासिंग की ओर बढ़ी। उस वक्त क्रासिंग का गेट खुला हुआ था और शिमला से सेब लादकर गाजीपुर जा रहा एक ट्रक क्रासिंग को पार कर रहा था। ट्रक ने अभी आधा क्रासिंग पार कर पाया था कि ट्रेन की ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रक चालक शाहिद खान निवासी एसओपुर थाना रायगढ़ राजस्थान व खलासी साहिल खान को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भेजा गया। उधर इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन को किसी तरह वापस डोभी स्टेशन पर लाया गया। हादसे की सूचना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। डीआरएम एके कश्यप सहित कई अफसर मौके पर आ गए।
विज्ञापन

बाद में वाराणसी से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन सुबह छह बजे आगे के लिए रवाना हुई। उधर घटना के बाद आस पास के गांव के सैकड़ों लोग ट्रक में लदे सेव की आधे से अधिक पेटिया उठा    ले गए।स्टेशन अधीक्षक डीएन प्रसाद ने बताया कि  वरिष्ठ पचिालन प्रबंधक ने लापरवाही के आरोप में गेट मैन महेंद्र को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed