फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers empowered technically through digital learning training.

Jaunpur News: डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को किया तकनीकी रूप से सशक्त

Wed, 15 Jul 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Workers empowered technically through digital learning training.
भाजपा की बैठक करते पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति। पार्टी
भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक संगठनात्मक बैठक सरायख्वाजा स्थित जिला महामंत्री अजय सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण दिया गया। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के चल रहे कार्यक्रमों, बूथ स्तर की गतिविधियों तथा आगामी अभियानों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए और प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ राजनीति और संगठन की कार्यशैली में भी बदलाव आया है। आज तकनीक और सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इसी उद्देश्य से भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया है। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करने तथा समयबद्ध ढंग से डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता, गति और कार्यकुशलता बढ़ेगी। बैठक में डिजिटल अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, आमोद सिंह, डॉ. अमरनाथ पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed