फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Worker died in a road accident

सड़क हादसे में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, चक्काजाम और पुलिस पर पथराव

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Worker died in a road accident
जलालपुर। सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत के बाद बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के रवैए पर नाराजगी जताते हुए जलालपुर चौराहे को जाम कर दिया। जाम हटवाने पहुंची पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प हुई। वार्ता के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठियां पटककर सबको खदेड़ दिया। पथराव में एसओ समेत कई पुलिसकर्मी व राहगीर जख्मी हुए हैं। चौराहे पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने जाम व पथराव करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी गुलाब राजभर (30) पुत्र दूधनाथ बुधवार की शाम को एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर फूलपुर थाना क्षेत्र के किसी गांव में उतारने गया था। लौटते समय देर रात असबरनपुर गांव के समीप पीछे से आ रही बोलेरो ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। टक्कर से ट्रैक्टर सड़क किनारे दस फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के इंजन पर सवार गुलाब की मौत हो गई। रात में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पाकर परिजन थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें शव मोर्चरी में होने की बात जिला अस्पताल जाने को कहा। सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और शव दिखाने की मांग करने लगे। वह ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि ट्रैक्टर चालक साजिश के तहत गुलाब को अपने साथ ले गया और ट्रैक्टर से दबाकर उसकी हत्या कर दुर्घटना का रूप दे दिया है। वह थाने पर ही हंगामा करने लगे। पुलिस ने उनसे सख्ती दिखाई तो थाना गेट से बाहर निकलकर जलालपुर चौराहे पर पहुंचे और बीच सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम से वाराणसी-जौनपुर और केराकत-मड़ियाहूं मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

सड़क के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग वाहन निकालने की कोशिश कर रहे थे तो प्रदर्शनकारी उनसे भिड़ जा रहे थे। जाम की सूचना पर एसओ ओमनारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ता कर जाम खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। वार्ता के दौरान पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को सड़क से खदेड़कर रास्ता खाली कराया। पथराव में एसओ ओमनारायण सिंह, एसआई लालता प्रसाद, युगल किशोर सहित 10 पुलिसकर्मी व दो-तीन राहगीर को चोट आई। करीब ढाई घंटे बाद आवागमन सुचारू हो पाया। इस बाबत एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मजदूर की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। परिजन इससे संतुष्ट भी हैं। पास-पड़ोस के अन्य लोग जाम लगाए थे। उनकी ओर से पथराव भी किया गया है। प्रदर्शन में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed