फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Work started to make Rauha Tal a tourist destination

रौहा ताल को पर्यटन स्थल बनाने का कार्य शुरू

Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Work started to make Rauha Tal a tourist destination
सुजानगंज के रौहा ताल में कार्य करते मजदूर। संवाद - फोटो : JAUNPUR
सुजानगंज। क्षेत्र के रौहा ताल के दिन अब बहुरने वाले हैं। इसके सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो करोड़ की लागत से इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस ताल के जीर्णोद्धार के लिए स्वामी रामभद्राचार्य ने शासन को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन

रौहा ताल कई किलोमीटर में स्थित है और यह धनुषाकार है। ऐसी मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम सीता और लक्ष्मण के साथ वन जा रहे थे तो इसी स्थान पर अपना धनुष रखे थे। इसके कारण यह धनुषाकार है। यह ताल छह ग्राम पंचायतों तक फैला है। इसमें बखोपुर, रामपुर भभरा, सुल्तानपुर, सराय भोगी, मिश्रमऊ और साडीकला स्थित है। रौहा ताल का सुंदरीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। खंड विकास अधिकारी सचिन भारती ने बताया कि इसके बन जाने से जल संग्रह होगा। चारों तरफ वृक्षारोपण, लाइट, बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाएंगे। इसके लिए दो करोड़ रुपये खर्च करने की व्यवस्था है। प्रयास है कि बारिश से पहले ताल का जीर्र्णोद्धार कर लिया जाए। इस ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed