फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Work should be completed by increasing laborers in medical college

मेडिकल कॉलेज में मजदूर बढ़ाकर पूरा कराएं कार्य

Sun, 30 May 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Work should be completed by increasing laborers in medical college
डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान लगभग 400 मजदूर काम करते मिले। डीएम ने मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर एक हजार किया जाए। ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में एक कोविड-19 केयर सेंटर बनाने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में कैंप लगाकर श्रमिकों का टीकाकरण कराया जाए। मेडिकल कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए प्राचार्य की नियुक्ति हो चुकी है। दो से तीन महीने के भीतर कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। इस अवसर पर एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी, निदेशक अग्नि लिमिटेड आईसी अग्निहोत्री, रत्नेश, जीएम बालाजी कंस्ट्रक्शन प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे। डीएम ने लौटते समय जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेलर राजकुमार, जेल अधीक्षक एसके पांडेय को कोविड-19 के निर्देशों का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed