फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women upset after water entered their house, demonstrated

Jaunpur News: घर में पानी घुसने पर बिफरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन

Mon, 30 Sep 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Women upset after water entered their house, demonstrated
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने आवास में पानी घुसने को लेकर सीडा प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। समस्या के विरोध में महिलाओं ने घर से बाहर निकल कर सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों से मेंटीनेंस, साफ-सफाई और पानी आदि के नाम पर केवल पैसे वसूले जाते है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी मुहैया नहीं कराया जाता। साफ-सफाई के अभाव में गंदगी पसरी रहती है। इससे हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश के दिनों में नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बारिश के पानी के साथ घरों में घुस जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सीडा प्रशासन ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो कॉलोनी की महिलाएं सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगी। इसके जिम्मेदार संबंधित प्रशासन के लोग होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कमला देवी, सुषमा देवी, शर्मीला, अर्चना, पूनम आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed