फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women's safety: the more the government's responsibility, the more our

महिला सुरक्षा: जितनी सरकार की जिम्मेदारी, उतनी ही हमारी

Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women's safety: the more the government's responsibility, the more our
जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को रोकने के लिए कानून को सख्त किया गया है। सूबे में दुराचारियों के सामाजिक बहिष्कार के लिए उनकी तस्वीर चौराहों पर लगाने का फैसला लिया गया है। इन प्रयासों के बाद भी अपनी सुरक्षा को लेकर महिलाएं भयमुक्त नहीं हो पाई हैं। यह तभी हो सकता है जब महिलाएं अपनी लड़ाई लड़ने के लिए खुद आगे आएं। यह बातें सोमवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मीलियन स्माइल्स के वेबिनार में महिलाओं ने कही।
विज्ञापन

‘ सुरक्षा: सरकार के प्रयास और महिलाओं की अपेक्षा’ विषय पर चर्चा में उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही स्थिति बदली जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम महिलाओं को अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। ऐसे में वे आवाज उठाने से झिझकती हैं। इस किस्म का भय और झिझक जागरूकता से ही दूर होगी। बचपन में ही बालिकाओं में से संस्कार डालने की जरूरत है कि वे अन्याय का प्रतिरोध बेखौफ कर सकें। बेटे और बेटियों में भेद कम करना होगा। यदि बेटियां असुरक्षित महसूस करती हैं तो उन्हें अपनों से कहने में संकोच नहीं होना चाहिए। महिलाएं जब तक खुलकर नहीं बोलेंगी, तब तक अपराध के मामले कम नहीं होंगे। वेबिनार में डॉ रचना अग्रवाल, डॉ माया सिंह, डॉ अनीता सिंह, प्रीति गुप्ता, अन्नू त्यागी, निदहत फातिमा, मेघना रस्तोगी, वंदना दुबे, आकांक्षा मिश्र आदि ने हिस्सा लिया। डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed