फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women protested against power cuts, demonstrated from the intersection to the power house

Jaunpur News: बिजली कटौती पर महिलाओं का हल्लाबोल, चौराहे से पावर हाउस तक किया प्रदर्शन

Sat, 23 May 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women protested against power cuts, demonstrated from the intersection to the power house
अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
चंदवक। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। स्थानीय बाजार और आसपास के मोहल्लों की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार दोपहर को बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चंदवक चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में पावर हाउस तक पहुंचीं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि सरकार गांवों और कस्बों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है लेकिन हकीकत यह है कि लोगों को मुश्किल से 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वह भी बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या के साथ। मांग की कि यदि दिन में बिजली नहीं दी जा सकती तो कम से कम रात के समय नियमित आपूर्ति की जाए ताकि लोग चैन की नींद सो सकें। महिलाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अवर अभियंता पंकज कुमार को सौंपा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्वेता सिंह, निर्मला सेठ, तारा सिंह, किरण गुप्ता, गीता यादव, तेतरा देवी, उर्मिला, चांदनी, संजू सोनकर, श्वेता जायसवाल, सरिता, सुनीता, किरन लता, गुड्डी, पुष्पा आदि मौजूद रहे। एसडीओ संजीव कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि बिजली कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि उच्च स्तर से की जा रही है। विभाग को जितनी बिजली मिलती है, उसी के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed