फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women kept Karva Chauth fast for unbroken good luck

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

Fri, 18 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women kept Karva Chauth fast for unbroken good luck
28- करवाचौथ त्योहार के मौके पर पति को मोबाईल पर लाईव देखकर व्रत तोड़ती व्रती महिला। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पति के लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने दिन भर निराजल व्रत रखा। रात को चंद्र दर्शन कर चौथ माता की कथा सुनकर व्रत का पारण किया। दिनभर सजने-संवरने को लेकर महिलाएं काफी उत्सुक रहीं। मेंहदी रचाने के लिए जगह-जगह महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। शाम में पूरे विधि-विधान से करवा माता की पूजा की । रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला। करवा चौथ पर सखियों में सबसे अलग दिखने के लिए महिलाओं की हफ्तों से चल रही तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया महिलाओं ने मेंहदी रचाने के साथ ही पार्लर में जाकर तैयारियां पूरी की। बुधवार को हर गली, चौराहों और ब्यूटी पार्लर में मेहंदी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही। मेहंदी लगाने के लिए मोटी रकम वसूले गए। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व होता है। विशेष रूप से चतुर्थी तिथि जिस दिन रात्रि में चन्द्रमा उदय होने तक रहे। करवा चौथ के मौके पर महिलाएं ने मेहंदी लगवाया। चतुर्थी को दिनभर व्रत करने के बाद शाम को 16 श्रृंगार से सजकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया और भगवान गणेश की पूजा की।
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर बाजारों में रही रौनक
जौनपुर। करवा चौथ को लेकर गुरुवार को सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। पत्नियां ने जहां व्रत के लिए तैयारियां पूरी की, वहीं पतियों ने भी उपहार देने के लिए जमकर खरीदारी की। इसमें डिजाइन और स्टाइलिश थालियों के साथ ही मोती, कुंदन, जरी, पेंट, गोटे, किनारी, सितारों से सजी हुई खूबसूरत छलनी महिलाओं ने खरीदी। मिट्टी के सादे करवों के बजाए डिजाइन वाले करवों की खरीददारी की। पीतल के करवें औप पूजा की डिजाइन वाली थाली की जमकर खरीददारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed