फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women are in command of key administrative positions, they are running the district in an excellent manner

Jaunpur News: प्रमुख प्रशासनिक पदों की कमान महिलाओं के हाथों में, बेहतरीन तरीके से चला रहीं जिला

Sat, 08 Mar 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women are in command of key administrative positions, they are running the district in an excellent manner
जौनपुर। जिले के प्रमुख प्रशासनिक पदों की कमान बेटियों के हाथों में है, यह अपने बेहतरीन कार्यशैली के तौर-तरीके से हमेशा चर्चा में रहती हैं। यह आधी आबादी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति, जिले में ट्रेनी आईएएस, सीएमओ, एसडीएम, सीओ, जिला स्तरीय अधिकारी समेत महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रही हैं। इसके चलते यह वर्तमान में युवतियों व महिलाओं के लिए सशक्तीकरण की मिसाल बनी हैं। पेश है उनके बारे में :-
विज्ञापन

प्रोफेसर वंदना सिंह पूविवि की 19 वीं महिला कुलपति-इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्राेफेसर वंदना सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 19 वीं महिला कुलपति हैं। यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर हैं। इसके पहले यहां पर निर्मला एस मौर्या कुलपति रह चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईएएस इशिता किशोर को मिली थी पहली रैंक-इशिता किशोर ने 2022 में यूपीएससी की परीक्षा में पूरे भारत में पहली रैंक हासिल किया। मूलत: बिहार की रहने वाली इशिता का परिवार यूपी के नोएडा में रहता है। यह प्रशिक्षु आईएएस के तौर पर जिले में काम कर रही है। इन्होंने बीडीओ मड़ियाहूं के तौर पर खेल प्रतिभा निखारने के लिए ग्रामीण ओलंपियाड का आयोजन किया, जिसको खूब प्रोत्साहन मिला। इसके अलावा वर्तमान में अतिरिक्त एसडीएम के तौर पर कामकाज देखते हुए मुकदमे निस्तारण में लगी हुई हैं। पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ लक्ष्मी सिंह :-स्वास्थ्य विभाग की कमान सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह के हाथों में है। यह मूलत: दक्षिण भारत की रहने वाली हैं, इनका ससुराल जौनपुर में है। यह स्वास्थ्य विभाग में अपने कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रही। इनको सेवा में आए हुए 30 वर्ष से अधिक हो गए हैं।
सीओ प्रतिमा वर्मा :-2018 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। यह मूलत: आगरा की रहने वाली हैं। यूपी पीसीएस में इनकी 70 वीं रैंक है। इनकी पहली पोस्टिंग जिले में है। सबसे पहले केराकत तहसील की सीओ रही, इसके बाद बदलापुर के बाद मछलीशहर के सीओ का कार्यभार देख रही हैं। यह अपराध को कंट्रोल करने व अपराधियों से सख्ती से निबटने के लिए मशहूर हैं।
एसडीएम योगिता सिंह-2023 बैच की यूपी पीसीएस अधिकारी हैं। इन्होंने 18 वीं रैंक हासिल की। मूलत: अलीगढ़ की रहने वाली है। जिले में पहली पोस्टिंग मड़ियाहूं में हुई उसके बाद बदलापुर में बतौर एसडीएम काम कर रही हैं। यह मूलत: अलीगढ़ की रहने वाली हैं।
ये महिला अधिकारी भी बखूबी निभा रही जिम्मेदारी ...

जिले में एसडीएम अर्चना ओझा, एसडीएम निधि शुक्ला, डीडीओ मीनाक्षी देवी भी बखूबी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। जिला सूचना अधिकारी के पद पर मनोकामना राय सेवा दे रही हैं। वह 2018 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं, यह मूलत: आजमगढ़ सगड़ी के लालघाट की रहने वाली हैं। इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता कुमारी, जिला पर्यटन अधिकारी मीनाक्षी यादव तैनात हैं।
न्यायिक कार्यों में 20 महिला अधिकारी :-
सिविल कोर्ट में महिला न्यायाधीशों की संख्या 20 है। इसमें प्रमुख रूप से रूपाली सक्सेना, अपर्णा देव, शिल्पी चतुर्वेदी, काव्या सिंह, किरण मिश्रा, योगिता कुमाार, सुधा शर्मा, अन्नपूर्णा, शिप्रा, संगीता गौतम, अजीता वर्मा, मेधा कुशवाहा, आदिती श्रीवास्तव, दिव्या भारती, जागृति केसरवानी, सुकृती सिंह, रोली तिवारी, अंजली सिंह, प्रिया शर्मा, रमशा तनवीर हैं। कुल महिला अधिवक्ताओं की संख्या 95 है।
इन 14 ब्लाकों में महिला ब्लाक प्रमुख ...महराजगंज में मांडवी सिंह, सुजानगंज में ऊषा शुक्ला, मुफ्तीगंज में उषा देवी, शाहगंज में मंजू सिंह, जलालपुर में बदामा देवी, करंजाकला में पूनम यादव, सुइथाकला में विद्या देवी, मड़ियाहूं में रेखा यादव, धर्मापुर में नीलम यादव, रामपुर में नीलम सिंह, बदलापुर में आशा यादव, बरसठी में अनीता शुक्ला, केराकत में सरोजा देवी, रामनगर में तारा देवी, डोभी में विद्या देवी है। इसके साथ ही 1740 ग्राम पंचात में 719 महिला प्रधान, 83 जिला पंचायत में 39 महिलाएं हैं।
नगर पंचायत में महिला चेयरमैन :-नगर पालिका परिषद जौनपुर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या, नगर पालिका शाहगंज की चेयरमैन रचना सिंह, अध्यक्ष, नगर पंचायत केराकत, ज्योति जायसवाल हैं। नगर पंचायत बदलापुर के चेयरमैन सीमा सिंह हैं। मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर रुखसाना कमाल फारुकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष गौराबादशाहपुर सीतामनी सोनकर, नगर पंचायत जफराबाद चेयरमैन उम्मे रहिला चेयरमैन चुनी गई।
लिंगानुपात में प्रदेश में नंबर वन :- जिला लिंगानुपात के मामले में यूपी में नंबर वन है। यहां पर एक हजार पुरुषों की आबादी के सापेक्ष 1024 महिलाएं हैं। यह काफी अच्छा बताया जाता है। जबकि दूसरे नंबर पर आजमगढ़ लिंगानुपात 1019, तीसरे पर देवरियां में 1017, चौथे पर प्रतापगढ़ 998 व पांचवें पर सुल्तानपुर 983 है।
खूंखार अपराधियों से आंख मिलाती हैं विजय लक्ष्मी साहू-मुंगराबादशाहपुर। गल्ला मंडी निवासी विजय लक्ष्मी साहू जेल में कुख्यात कैदियों और बदमाशों की पहरेदारी में जुटी है। वे प्रयागराज के नैनी जेल में बतौर डिप्टी जेलर के रूप में तैनात हैं। परिवार का सिर तब फख्र से ऊंचा हो जाता है जब मां-बाप की पहचान बेटी से होती है। सामान्य परिवार में जन्मी विजय लक्ष्मी शिक्षा को हथियार बनाकर अपने सपने को आगे बढ़ाया। वह कहती हैं नैनी जेल में खूंखार अपराधियों का सामना होता है लेकिन वह आंखों से आंख मिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करतीं हैं। डर नाम का शब्द अब मेरे शब्द कोष में नहीं है। कहा कि महिला दिवस तभी सार्थक है जब बेटियों को भी बेटों के बराबर का हक और सम्मान मिले।
राजनीति के क्षेत्र में भी लहराया परचम-
श्रीकला सिंह : जिले की प्रथम नागरिक श्रीकला सिंह वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष है। उन्होंने 2021 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बड़ी जीत हासिल की है। वह जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी है।
सीमा द्विवेदी : सियासी गलियाराें की बात करें तो वर्तमान समय में जिले की बेटी व बहू सीमा द्विवेदी को भाजपा ने राज्यसभा में भेजा है। यह सुजानगंज के अचकारी गांव की रहने वाली है।

दर्शना सिंह : भाजपा ने राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को राज्यसभा का टिकट दिया है। यह जिले की बेटी है। उनका मायका डोभी के ऐलिया गांव में है। चंदौली ससुराल से राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2008 में की।

प्रिया सरोज :-प्रिया सरोज मछलीशहर से लोकसभा की 2024 में सपा से सांसद चुनी गई। वह तीन बार के पूर्व सांसद व केराकत विधायक तूफानी सरोज की पुत्री हैं और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता हैं। वह गिनती भारत के युवा सांसदों में होती है।

रागिनी सोनकर :-मछलीशहर की पहली महिला विधायक बनने का गौरव सपा की डाक्टर रागिनी सोनकर को मिला है। यह वाराणसी से अजगरा के पूर्व विधायक कैलाश सोनकर की पुत्री है। यह नेता होने के साथ एक अच्छी नेत्र सर्जन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed