फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   woman killed her four year old son along with her second husband in jaunpur

मां ने की बेटे की हत्या: दूसरे पति के साथ मिलकर महिला ने चार साल के मासूम को मार डाला, पहले पति ने लगाया आरोप

Mon, 16 Jun 2025 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

Jaunpur Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के पहले पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने दूसरे पति के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
woman killed her four year old son along with her second husband in jaunpur
घटनास्थल पर पहुंची भीड़ व वपुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले पति से अनबन के बाद दूसरी शादी करके गोधना में किराये के मकान मे रह रही महिला ने दूसरे पति के साथ मिलकर चार साल के बेटे की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बरावां निवासी अहमद अली की बेटी रेशमा की शादी वाहिद अली पुत्र अजीज निवासी चितईपुर प्रतापगढ़ से पांच साल पहले हुई थी उसके पास एक बच्चा भी था। पति पत्नी में अनबन होने के कारण दोनों अलग- अलग रह रहे थे। इसी बीच दोनों ने शादी भी कर ली। 
विज्ञापन




रेशमा जगदीशपुर निवासी अतीक पुत्र शब्बीर के साथ शादी कर इन दिनों गोधना मे किराये के मकान मे रह रही थी। सोमवार की सुबह वह अचानक अपने मृत पुत्र इलियास (05) को लेकर मायके बरावां पहुंच गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर उसके पहले पति अजीज ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में फोन करके घटना की जानकारी दे दी। उसने अपने बेटे इलियास की हत्या का आरोप रेशमा और उसके पति अतीक पर लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Ghazipur Police Encounter: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, आसपास के जिलों में करता था चोरी; गिरफ्तार

सूचना मिलने पर मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे के गले मे निशान देखा जा रहा है, ऐसे में गला दबाकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान पति बरावां छेदी अंसारी ने बताया की रेशमा की शादी पांच साल पहले हुई थी। अब वह दूसरे पति के साथ रह रही थी। 

थानाध्यक्ष विनोद अंचल का कहना है कि बच्चे की मौत हुई है। आरोप है कि उसकी मां और उसके दूसरे पति ने मिलकर हत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed