फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed, four injured in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में महिला की मौत, चार घायल

Thu, 15 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, four injured in road accidents
जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर टेकारी मोड़ के पास और शाहगंज के शबदरह गांव के पास में हुईं।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जुड़ऊपुर गांव निवासी अशोक पटेल (46) बृहस्पतिवार को करीब साढ़े 11 बजे पत्नी आशा देवी (40) को लेकर बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर टेकारी गांव के पास सामने से आ रहा ट्रक दूसरे ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर मे बाइक में टक्कर मार दी। इससे अशोक पटेल बाइक सहित गिर गए। घायल अशोक और उनकी पत्नी आशा को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह शाहगंज क्षेत्र के सबरहद बाजार के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर में गिट्टी से भरी ट्रेलर पलटने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में वाराणसी जिले के सारनाथ निवासी मालती (50) पत्नी रवि, ट्रेलर चालक मथुरा जिल के सेरगंज थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी जगजीत सिंह (45) व खलासी आजमगढ़ जिले के बलरामपुर उकरौला निवासी किशन (25) शामिल हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने तीनों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed