फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman injured after falling from train dies

Jaunpur News: ट्रेन से गिरकर घायल महिला की मौत, देवर का चल रहा इलाज

Sat, 15 Feb 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from train dies
सिरकोनी। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की रात में ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हो गई। महिला को बचाने में उसका देवर भी गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


बिहार के मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के रक्षा गांव से 13 लोग बुधवार को किसी ट्रेन से महाकुंभ स्नान के लिए आए थे। उसमें महिला व उसका देवर भी शामिल था। यह सभी लोग बृहस्पतिवार को प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन किए। उसके बाद महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा रहे थे। रात में जब ट्रेन जफराबाद जंक्शन पर खड़ी हुई तो फूला देवी ट्रेन से नीचे पानी लेने के लिए उतर गई। बोतल में पानी भरते समय ट्रेन चलने लगी। वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। उनको चढ़ता देखकर उनके देवर जगदेव महतो उनकी सहायता के लिए गेट पर आकर अंदर खींचने का प्रयास किया। जगदेव भी फूला देवी को चढ़ाने के चक्कर में गिर पड़े। फूला देवी तथा जगदेव प्लेटफार्म पर गिर कर घायल हो गए। आरपीएफ इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। जहां चिकित्सक ने फूला देवी को मृत घोषित कर दिया। जगदेव का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed