फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman duped with a wad of fake currency notes, flees with gold chain and earrings

Jaunpur News: नकली नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से ठगी, सोने की चेन व बाली लेकर फरार

Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman duped with a wad of fake currency notes, flees with gold chain and earrings
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के बाहर मंगलवार को दो उचक्कों ने नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर एक महिला से सोने की चेन और कान की बाली ठग ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी लिलावती बिंद पत्नी पृथ्वी पाल मंगलवार दोपहर रिश्तेदारी में मालीपुर जाने के लिए घर से निकली थीं। वह बेलवाई जाने के लिए फैजाबाद रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत में उलझा लिया। उन्होंने महिला से कहा कि उनका एक परिचित रुपये देने आने वाला है। यदि वह कुछ देर के लिए उनकी मां बनकर खड़ी हो जाएं तो रुपये मिलने के बाद हिस्सा दे दिया जाएगा। झांसे में आकर महिला उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंच गई। आरोप है कि उचक्कों ने कपड़े की पोटली में नोटों की गड्डी जैसा बंडल थमाकर भरोसा दिलाया और बदले में महिला से गले की सोने की चेन तथा कान की बाली उतरवा ली। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पोटली खोलने पर उसमें नोटों की जगह कागज निकले, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed