फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman duped outside bank; thief posing as relative steals gold chain

Jaunpur News: बैंक के बाहर महिला से ठगी, रिश्तेदार बनकर उचक्के ने उड़ाई सोने की चेन

Fri, 22 May 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman duped outside bank; thief posing as relative steals gold chain
केराकत। क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी सरिता देवी बृहस्पतिवार को अपने पति मुन्ना यादव के साथ इण्डियन बैंक आई थीं। बैंक का कामकाज निपटाने के बाद जैसे ही दोनों बाहर निकले, तभी एक युवक उनके पास पहुंचा और खुद को रिश्तेदार बताते हुए बातचीत करने लगा। बातों-बातों में युवक मुन्ना यादव को अपनी बाइक पर बैठाकर यह कहकर बाजार की ओर ले गया कि उसे कुछ जरूरी काम है। कुछ दूर जाने के बाद उसने मुन्ना यादव को रास्ते में उतार दिया और खुद वापस बैंक के पास पहुंच गया। इसके बाद युवक ने सरिता देवी से कहा कि चाचा सुनार की दुकान पर बैठे हैं और गले की चेन मांग रहे हैं। रिश्तेदार समझकर सरिता देवी ने अपनी सोने की चेन उतारकर युवक को दे दी। चेन लेते ही आरोपी मौके से भाग हो गया। उधर, मुन्ना यादव जब वापस पत्नी के पास पहुंचे तो दोनों को ठगी का एहसास हुआ। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अरबिंद कुमार पांडेय ने बताया प्रार्थना मिला है, जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed