{"_id":"5d924bc48ebc3e0181672bf4","slug":"woman-duped-as-an-income-tax-officer-jaunpur-news-vns486727860","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अधिकारी बन महिला को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अधिकारी बन महिला को ठगा
विज्ञापन
आयकर अधिकारी बन महिला को ठगा
बरसठी। निगोह बाजार निवासी एक महिला से रविवार की शाम ठग आयकर अधिकारी बनकर बाइक सवार दो व्यक्ति छह हजार नगदी और दो लाख के गहने लेकर चंपत हो गये महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
निगोह बाजार निवासी कविता सरोज की सास सोई थीं। रविवार की शाम को बाइक सवार दो लोग पहुंचे और खुद को आयकर अधिकारी बताते हुए गहनों पर लिखे नंबर दिखाने को कहा। उनका एक साथी सास के पास जाकर बैठ गया। उनको पेंशन दिलाने का झांसा देता रहा। दूसरा साथी घर के अंदर गया कविता से गहने निकलवाकर देखने लगा। देखते-देखते वह बहाना बनाकर वहां से धीरे से चंपत हो गया। पुलिस को दी गयी लिखित तहरीर में पीड़ित ने छह हजार नगद सहित सोने का हार, चैन, अंगूठी, कान की झाली समेत करीब दो लाख के गहने ले जाने की तहरीर दी है।