{"_id":"6898e30391bbd9b53f037aac","slug":"woman-dies-during-treatment-family-alleges-negligence-jaunpur-news-c-193-1-va11001-138857-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखां गांव में इलाज के दौरान सरोजा देवी (46) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरबखां गांव निवासी संतोष उर्फ मुन्ना की मल्हनी बाजार में वेल्डिंग की दुकान है। शनिवार को अपराह्न करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी सरोजा देवी (46) इलाज के लिए बबरखां गांव के एक चिकित्सक के पास गई थीं, जहां अचानक बेहोश हो गईं। यह सुनते ही संतोष और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सरोजा को निजी वाहन से एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सरोजा को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि गलत तरीके से इलाज के कारण सरोजा की जान गई। थाना प्रभारी विनय प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पति की तरफ से दी गई तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।