फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies due to scorching in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से महिला की मौत

Sun, 06 Oct 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to scorching in suspicious circumstances
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौना खुर्द ( चक इंग्लिशिया ) गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोग दहेज न देने पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेलौनाखुर्द गांव निवासी सुमितेश की पत्नी बबिता देवी (32) शाम को खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थी। भोर में कमरे से धुंआ उठता देख परिजनो ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर जुटे और कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो झुलसकर उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर गांव पहुँचे मृतका के भाई अमन पांडेय उर्फ मुन्ना ने घटना की सूचना बरसठी पुलिस को दिया। मृतका का मायका इलाहाबाद जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के चनेथू गांव में है। सात वर्ष पहले उसकी शादी बरसठी थाना क्षेत्र के रामप्यारे मिश्रा के पुत्र सुमितेश के साथ हुई थी। घटना के बाद से परिजन लापता है। सीओ अवधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पति सुमितेश को मछलीशहर से मोबाइल के लोकेशन पर हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed