फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies due to doctor's negligence

चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत पर हंगामा

Wed, 30 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to doctor's negligence
मछलीशहर में झोलाछाप डाक्टर द्वारा ऑपरेशन से महिला की मौत के बाद परिजनों को समझाते सीओ विजय सिंह। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। नगर से सटे निकामुद्दीपुर गांव में गलत तरीके से गर्भपात कराने के कारण एक महिला हालत बिगड़ गई। जौनपुर स्थित एक नर्सिंग होम में उसका आपरेशन किया गया और वाराणसी में इलाज कराया गया लेकिन सोमवार को दोपहर में मौत हो गई। इससे नाराज लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक के अस्पताल के बाहर शव रखकर मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रदर्शन करने लगे। क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर देकर पहाड़पुर गांव निवासी रतनलाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि 20 अक्टूबर को उनकी गर्भवती पुत्री रानी (25) को पेट दर्द होने की शिकायत की। इलाज करवाने नगर के निकामुद्दीपुर स्थित आयुष पाली क्लीनिक पर गए थे, जहां पुष्पा पटेल व उसके पति रामजीत पटेल ने बेटी का एबॉर्शन करा दिया। एबॉर्शन के दौरान लापरवाही के चलते बच्चेदानी फट गयी और आंत कट गयी। एबॉर्शन के एक दिन बाद जब बेटी की तबीयत बिगड़ गई तब पुन: महिला चिकित्सक के पास लेकर गए। उसने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और नगर स्थित सिद्दीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कर दिया। वहां उनकी बेटी की हालत और बिगड़ गई। वह अपनी बेटी को रेफर करवा कर जौनपुर स्थित एक नर्सिग होम लेकर गये, जहां चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बताया गया कि एबॉर्शन के दौरान महिला की बच्चेदानी फट गई और आंत कट गई है। चिकित्सक ने ऑपरेशन किया किंतु हालत सुधरने बजाय और बिगड़ गई। उसके बाद उसने हमें वाराणसी स्थित एक निजी नर्सिगहोम में भेज दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पिता के अनुसार उनकी बेटी की शादी चार वर्ष पूर्व बक्शा थाने के नरी गांव निवासी लवलेश गुप्ता के साथ हुई थी। महिला को दो वर्ष की एक पुत्री व चार माह का एक पुत्र हुआ था। इस बाबत कोतवाल पर्व कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन मुकदमा दर्ज किया गया और उसके पंजीकरण और डिग्री की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed