फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies, angry people jammed

महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, angry people jammed
22- नेवढ़ियां क्षेत्र के खरगसीपुर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत के बाद रोते ब? - फोटो : JAUNPUR
रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खरगसीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। उस रास्ते से गुजर रहे वाहनों पर पथराव भी किया। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराते हुए शव कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही महिला के मायके वाले भी पहुंच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन

खरगसीपुर गांव में जमालापुर-बाबतपुर मुख्य मार्ग से सटा बृजेश सोनकर का मकान है। शुक्रवार की रात बृजेश की पत्नी संजू (28) परिवार के साथ ही कमरे में सोई थी। देर रात किसी काम से घर से बाहर निकली। रात करीब साढ़े डेढ़ बजे बेटे अमित के रोने की आवाज सुनकर बृजेश की आंख खुली तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। घर के सामने सड़क पर मृत पड़ी थी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सड़क हादसा ठहराते हुए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ते से गुजर रहे वाहनों पर पथराव भी किया। बवाल की सूचना पर नेवढ़िया, सुरेरी, रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को मोर्चरी में रखने के लिए भेजा। कुछ ही देर बाद विवाहिता के मायका करंजाकला से भी लोग पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजनरायन चौरसिया ने दुर्घटना का मामला बताकर उन्हें शांत कराते हुए कहा कि फिलहाल हादसे का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पोस्टमार्टम में कुछ और आता है तो मुकदमा उसके मुताबिक तरमीम कर दिया जाएगा। संजू के 5 बच्चे हैं। नैनी (9), नंदनी (7), सुमन (5), अमित (3), हर्ष (1) वर्ष का है। पति सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। महिला की मौत से पति व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed