फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies after getting stuck in machine's shaft

Jaunpur News: मशीन की साफ्टीन में फंसकर महिला की मौत

Sun, 03 Nov 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after getting stuck in machine's shaft
ब्लाॅक मुख्यालय के बगल लोहार की पाही पर शुक्रवार शाम चूड़ा कूटने की मशीन की साफ्टीन में फंसकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। स्वजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव उन्हें सौंप दिया। पिलकिछा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। खुटहन गांव निवासी रामलुटावन गुप्ता चूड़ा कूटने की मशीन लगाए हुए हैं, जो डीजल इंजन से संचालित होती है। इसी के सामने फुटपाथ पर दुकान लगाकर वे बच्चों के कपड़े भी बेचते हैं। शुक्रवार को उनकी 52 वर्षीया पत्नी सावित्री देवी मशीन चालू कर धान का चूड़ा बना रही थी। उनकी साड़ी का आंचल इंजन से लगी साफ्टीन में फंस गया। वह संभल पाती कि साड़ी लपेटने के साथ वह भी साफ्टीन से चिपक गईं। वह गोल गोल साफ्टीन के साथ घूमने लगीं। वहां खड़े लोग दौड़ कर इंजन बंद किए, लेकिन तब तक सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने से सावित्री की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed