फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies after delivery, family uproar

Jaunpur News: प्रसव के बाद महिला की माैत, परिजनों का हंगामा

Sat, 26 Oct 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, family uproar
सीएचसी पर शुक्रवार को एक महिला प्रसव के लिए गई। बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। शाहगंज सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके पूर्व परिजनों ने महिला को मृत समझ कर सीएचसी पर हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सकाें ने बताया कि समीपवर्ती आजमगढ़ जनपद के पवई थानाक्षेत्र के बहिरापार गांव निवासी रमाकांत यादव की 34 वर्षीया पत्नी सुष्मिता को सुबह साढ़े नौ बजे चिकित्सालय लाया गया था। दोपहर 2.30 बजे उसने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे को नगर के ही एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पति रमाकांत यादव का आरोप है कि महिला चिकित्सक डाॅ. आकांक्षा सिंह को बार-बार फोन किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने आने में दो घंटे लगा दिए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को बुलाया गया तो उन्होंने परिजनों को बताया कि महिला की मौत हो गई है। इसके बाद पहुंची महिला चिकित्सक और स्टाफ ने नाटकीय ढंग से जीवित होने की बात बताकर उपचार शुरू कर दिया। इसके बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजन शव लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सक के प्रति रोष जताया। चिकित्सा अधीक्षक रफीक फारुकी ने बताया कि यहां से रेफर करते समय प्रसूता ठीक थी। परिवार के लोग जिला चिकित्सालय ले जाने में देर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed