फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies after being hit by truck, husband and daughter serious

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति व पुत्री गंभीर

Mon, 16 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck, husband and daughter serious
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज चौराहे पर रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में पति व पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जफराबाद कस्बे के मोहल्ला चकमहमूद अनिरुद्ध कुमार गौतम अपनी पत्नी सोनी देवी (30) व पुत्री श्रद्धा (5) के साथ बाइक से फतेहगंज स्थित ससुराल जा रहे थे। शहर के नईगंज चौराहे पर पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति अनिरुद्ध कुमार गौतम (34) व पुत्री श्रद्धा गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंची लाइन बाजार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल अनिरुद्ध कुमार गौतम व श्रद्धा को जिला अस्पताल भिजवाया। एसओ लाइन बाजार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed