फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies after being hit by a truck, husband injured

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल

Sat, 26 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a truck, husband injured
शाहगंज। क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। बाइक सवार पति को हल्की चोटें आईं हैं। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव निवासी अनीता सिंह (41) अपने पति सुधाकर सिंह के साथ बाइक से किसी कार्य से शाहगंज तहसील जा रही थीं। सुबह करीब 11 बजे वह नायरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनीता सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोेटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व खुटहन पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अनियंत्रित डीजे वाहन पलटने से दादा-पोता घायल-मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धि मार्ग पर स्थित सिद्दीकपुर सैदपुरगडऊर मोड़ के पास शुक्रवार को डीजे वाहन पलटने से साइकिल सवार दादा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पतहना गांव निवासी अगनु (70) अपने पोते शिवम (22) के साथ साइकिल से खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वे सिद्दीकपुर सैदपुरगडऊर मोड़ के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहा अनियंत्रित डीजे वाहन पलट गया। इसकी चपेट में आने से साइकिल सवार दादा-पोता घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि डीजे वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed