UP: पति से छिपकर नसबंदी कराने गई थी महिला, अस्पताल से आई मौत की खबर; पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया
जौनपुर जिले के शाहगंज- क्षेत्र के नटौली गांव की महिला नसबंदी कराने के लिए अस्पताल गई थी। इस दौरान इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। महिला को वहां से बीएचयू ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज- क्षेत्र के नटौली गांव निवासी महिला सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा के साथ नसबंदी कराने गई थी। नसबंदी के पहले इंजेक्शन लगाने पर महिला की हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोगों को बगैर सूचना दिए उपचार के लिए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बीएचयू पहुंचते ही देर रात महिला की मौत हो गई। मृतका के पति मनोज ने अपनी पत्नी की मौत का कारण चिकित्सक की लापरवाही बताया।
यह है पूरा मामला
क्षेत्र के नटौली गांव निवासी अनीता (36) पत्नी मनोज सोमवार को बगैर अपने पति को सूचना दिए नसबंदी कराने गांव की आशा के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने नसबंदी करने के पहले एक इंजेक्शन लगाया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने बगैर परिवार के लोगों को सूचना दिए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां से बीएचयू पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।
मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। पति मनोज का आरोप है कि अगर पत्नी की तबियत खराब हुई तो सूचना देना चाहिए, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक बगैर सूचना के जिला अस्पताल भेज दिया। आरोप है कि पत्नी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से हुई है।
ढाई माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया
मृतक अनीता के पांच बच्चे हैं सबसे छोटा बेटा ढाई माह का है। पति मनोज शाहगंज मे मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी की मौत की खबर से पति के होश उड़ गए। पांचो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.