फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman created ruckus after reaching husband's girlfriend's house

Jaunpur News: पति की प्रेमिका के घर पहुंच कर महिला ने किया हंगामा

Fri, 09 Aug 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman created ruckus after reaching husband's girlfriend's house
जफराबाद। क्षेत्र के नाथुपुर गांव में बुधवार देर शाम एक महिला ने पति की प्रेमिका के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया और थाने ले आयी। बक्सा थाना क्षेत्र के डीह जहनिया गांव निवासी एक व्यक्ति का नाथूपुर गांव निवासी महिला से काफी दिनों से प्रेम संबंध है। यह जानकारी युवक की पत्नी को हो गई। जानकारी होने के बाद दोनों पति-पत्नी में कई बार झगड़े भी हुए। उसके बाद भी युवक नहीं माना। अंत में बुधवार शाम को पत्नी अपने पति के साथ नाथुपुर गांव पहुंची और प्रेमिका के घर पर जमकर बवाल मचाने लगी। बात गंभीर बनने लगी। तभी किसी ने थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव को सूचना दिया। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजकर तीनों को गिरफ्तार करवाया। उसके बाद थाने पर भी पत्नी काफी उग्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed