{"_id":"6328b8b9c9ab227525436178","slug":"withheld-salary-of-12-including-pwd-s-xen-absent-in-resolution-day-jaunpur-news-vns675084241","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में अनुपस्थित पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सहित 12 का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में अनुपस्थित पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सहित 12 का रोका वेतन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सुनवाई करते डीएम मनीष कुमार वर्मा। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस से गैरहाजिर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत 12 अधिकारियों एक दिन का वेतन जिलाधिकारी ने रोक दिया है। उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इस दौरान तीन सौ से अधिक फरियादी तहसीलों में आए, जिनमें से 30 की शिकायत का तुरंत निवारण किया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लोक निर्माण व नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता, बक्शा व नगर के खंड शिक्षा अधिकारी समेत 12 अधिकारी गैरहाजिर थे। जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। यहां 65 लोग फरियाद लेकर पहुंचे। आठ मामलों का तुरंत निस्तारण किया गया। डीएम ने अन्य मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करे को कहा है। पुलिस एवं राजस्व विभाग की पांच टीमों को इस काम पर लगाया गया है।
जासोपुर निवासी दीपक चौबे ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की तो डीएम ने एसडीएम सदर ज्योति सिंह से मौके पर जाकर कार्रवाई करने को कहा। मड़ियाहूं के रवींद्र जायसवाल ने शिकायत की कि उनके चाचा ने उनकी जमीन हथिया ली है। एसडीएम मड़ियाहूं को इसकी जांच सौंपी गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार, पीडी जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ बीबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
बदलापुर तहसील सभागार में एसडीएम डा. प्रदीप कुमार ने जन सुनवाई की। यहां 33 शिकायतकर्ता आए, जिनमें चार की समस्या का त्वरित समाधान किया गया। सीओ शुभम तोदी, तहसीलदार राकेश कुमार, अधीक्षक डा. संजय कुमार दुबे, बीईओ शैलेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। मछलीशहर में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने 92 में से पांच शिकायतों का निस्तारण किया। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ अतर सिंह, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, इओ बृज किशोर गौर , बीईओ बसंत शुक्ला, एडीओ पंचायत राम निहोर उपस्थित रहे।
शाहगंज में एडीएम राम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 26 प्रार्थना में से 9 का निस्तारण किया गया। लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष दूधनाथ ने लेखपाल बृजकिशोर से मारपीट करने वाले के गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम नीतीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार महेंद्र प्रताप, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। मड़ियाहूं में एसडीएम अर्चना ओझा ने 63 शिकायतों में चार का निस्तारण किया।