{"_id":"f8786db9ac9b7274572206025e7a2159","slug":"with-the-start-of-chhath-mahaparva-nhay-khay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय-खाय के साथ छठ का महापर्व शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय-खाय के साथ छठ का महापर्व शुरू
जौनपुर ब्यूराे
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
डाला छठ का पर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरूहो गया है। पहले दिन महिलाओं ने पूजा अर्चना की। 17 नवंबर की शाम डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 18 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।
डाला छठ चार दिन तक मनाया जाता है, लेकिन जिले में यह व्रत 17 व 18 नवंबर को मनाया जाएगा। व्रत की तैयारी को लेकर बाजार में काफी भीड़ रही। व्रती महिलाएं सूप, दौरी, फल आदि की खरीददारी करने में जुटी रहीं।
शहर के नक्खास गली में दौरी की खरीददारी के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही। छठ पर्व को देखते हुए सूप व दौरी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। एक दौरी 150 से लेकर 170 रुपये तक बिका। इसी प्रकार सूप भी 50 रुपये में बिके। त्यौहार को देखते हुए फलों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं।