{"_id":"66a54dbdfe0c911bc70a6154","slug":"with-goodwill-a-proposal-was-sent-to-build-a-ghat-till-shastri-bridge-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-119548-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सद्भावना से शास्त्री पुल तक घाट बनाने का भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सद्भावना से शास्त्री पुल तक घाट बनाने का भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को नमामि गंगे के द्वारा कराए जा रहे हनुमान घाट और बजरंग घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। साथ में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ रहे। उन्होंने बताया कि सद्भावना से शास्त्री पुल तक दोनों तरफ के घाट बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
राज्यमंत्री द्वारा कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सद्भावना पुल से हनुमान घाट तक सड़क और नाली बनाया जाए और घाट के किनारे हरे पौधे लगाए जाएं। इसके साथ ही हनुमान घाट पर जमीन चिन्हित कर चेंजिंग रूम, शौचालय बनवाए जाने के निर्देश मा. राज्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए।
उन्होंने निर्देश दिया कि घाट पर अतिक्रमण हटाया जाए और पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया है कि सद्भावना से शास्त्री पुल तक दोनों तरफ के घाट बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। घाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यदायी संस्था इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के सहायक प्रबंधक लवकेश, प्रतिनिधि अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, जसविंदर सिंह, संतोष मौर्या आदि उपस्थित रहे।