फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wire and pole broken in storm, power supply stalled in many neighborhoods

आंधी में तार और पोल टूटा, कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 26 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Wire and pole broken in storm, power supply stalled in many neighborhoods
01- चांदमारी मोहल्ले में बीती रात आयी आंधी के चलते लटका विद्युत पोल। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शनिवार की रात आंधी ने शहर के कई मुहल्लों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। पुरानी बाजार इलाके में तार टूटने से कई मोहल्लों में घंटों आपूर्ति ठप रही तो चांदमारी के पास पोल टूटने से 12 मुहल्लों की बिजली रात आठ बजे से ही बंद कर दी गई थी। कई अन्य जगहों से जंपर उड़ने की शिकायतें आईं। विद्युतकर्मी इसे ठीक करने में लगे रहे।
विज्ञापन

शनिवार की रात सात बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवा चलने लगी। शहरी क्षेत्र में कहीं बारिश तो नहीं हुई, लेकिन आंधी ने बिजली व्यवस्था को क्षति पहुंचाई। चांदमारी मुहल्ले में 11 हजार वोल्ट के तार वाला पोल आंधी में झुक गया। इससे इस क्षेत्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रात आठ बजे से ही चांदमारी, यूपी सिंह कॉलोनी, वाजिदपुर तिराहा, पुलिस लाइंस व आसपास के करीब 12 मुहल्लों में करीब आठ हजार आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा। रविवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं पुरानी बाजार में 11 हजार वोल्ट का तार आंधी के कारण टूट गया। इससे शकरमंडी, लाल दरवाजा, पुरानी बाजार व आसपास के अन्य क्षेत्रों में रात 2 बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता तृतीय खंड नजम अहमद ने बताया कि आंधी के कारण पुरानी बाजार और चांदमारी मोहल्ले में बिजली व्यवस्था बाधित हुई थी। इससे दस हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई।। मरम्मत के बाद दोनों जगह दोपहर तक आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed